जिला मंडी – हमीरपुर सम्पर्क मार्ग कलखर से जाहू तक आज भी चौड़ीकरण की इंतजार में हैं?
देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना
आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के व्यतीत होने पर भी जिला मंडी- हमीरपुर का सम्पर्क मार्ग लगभग 25 किलोमीटर आज भी चौड़ीकरण की बाट जोहता आया है। वर्तमान में भी यह तंग रास्ता कलखर से जाहू तक विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं और पहाड़ियों से रिसते बरसाती पानी से बरसात के मौसम में बदहाली का शिकार बना रहता है।
कहने को जाहू एक बहुत बड़े औद्योगिक क्षेत्र में विकसित हो रहा है। यही नहीं किसी समय तो जाहू को हिमाचल प्रदेश की वैकल्पिक राजधानी बनवाने की गूंज सर्वत्र हिमाचल प्रदेश में गूंजायमान हुईं थी। आज भी यह मार्ग चौड़ीकरण करवाने हेतु सभी का पुरजोर ध्यानाकर्षण करवाया आया है
निकट भविष्य में लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप इस कलखर- जाहू मार्ग के चौड़ीकरण की ज़ोरदार दरकार है। आशा की जानी चाहिए कि वह कलखर- जाहू मार्ग तत्काल प्रभाव से एवं युद्ध स्तर पर चौड़ीकरण का अमली जामा पहनाया जाना चाहिए।।