देवभूमि न्यूज 24.इन
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को पूरी उम्र जवान बनाए रखने में मदद करते हैं, इसीलिए रोजाना अनार का जूस पीने से रंगत निखरती है।
➖खाने में दाल को जरूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन होता है। इसे खाने से त्वया चमकदार बनती है।
➖स्वस्थ शरीर और स्वस्थ त्वचा के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
➖आधा चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगो दें। कुछ घंटों बाद पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं।
➖15 मिनट बाद धो लें। इस पैक को नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाने पर रंग निखरने लगता है।

➖कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। थोड़ा कच्चा दूध लेकर उसे चेहरे पर मलें।
➖सूख जाने पर उस पर खाने वाला नमक लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें। इससे मृत त्वचा निकल जाएगी।
➖बेसन, हल्दी, नीबू, दही और गुलाब जल को मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। इस लेप की सप्ताह में एक बार लगाएं।
➖दो छोटे चम्मच बेसन में आधा छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण में दस बूंद गुलाब जल व दस बूंद नीबू मिलाकर फेंटे।
➖उसके बाद थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पतला लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं।
➖आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
➖एक चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें।
➖तैलीय त्वचा हो तो शहद में बार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।

➖जौं का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना है।
➖रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।
➖अखरोट खाने से और इसके तेल से मालिश करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।
➖संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है।
➖मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।
➖दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।
➖चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नीबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
➖आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।
➖नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं।

➖चार-पांच नीम की पत्तियों की मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
➖केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसरत लाता है। पका केला मैशकर चेहरे पर लगाएं। आध घंटे बाद चेहरा धो लें।
➖एक चम्मच शहद व एक चम्मच नीबू का रस मिलाकर नेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।
➖ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
➖खीरे का रस सांवलापन दूर करने में बहुत सहायक होता है। खीरे का रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाकर 15 मिंट रहने दें। फिर चेहरा धो लें। चेहरा चमकने लगेगा।
➖रोज कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीने से त्वचा पर झुर्रिया नहीं पड़ती ।
🥒🥒🥒🥒🥒🥒