राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेहतरीन कार्यो के लिए नवाजी हिमाचल की पंचायतें

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
नई दिल्ली

हिमाचल की पंचायतों में सामाजिक व बेहतर कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मनित किया। शिमला जिले की थानाधार पंचायत ने सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव की थीम में दूसरा पुरस्कार जीता है। पंचायत को पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपये का इनाम मिला। पंचायत प्रधान ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। हिमाचल प्रदेश ने तीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीते हैं।

वहीं, जल सरंक्षण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक की सिकांदर पंचायत को जल पर्याप्त पंचायत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में पंचायत को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के लिए तय की गई नौ थीम श्रेणी में देशभर की पंचायतों को ये पुरस्कार दिए गए हैं। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बेहतरीन काम कर पुरस्कार हासिल करने वालों के बधाई दी है|