शिमला राजभवन के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध गरजेगी कांग्रेस

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
शिमला

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अदाणी पर अमरीका की अदालत में लगे भ्रष्टाचार के आरोप, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी।इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारियो, जिला व ब्लॉक के सभी पूर्व पदाधिकारियों, कांग्रेस शासित नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों से 18 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे छोटा शिमला स्थित राहत होटल के समीप एकत्रित होने को कहा है। यहां से पार्टी के सभी लोग राजभवन के बाहर केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।