शिलाई भाजपा मंडल के चुनाव में इंदर ठाकुर शिलाई मंडल व साधुराम फौजी बने कफोटा मंडल के अध्यक्ष

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश-सिरमौर
कंवर ठाकुर-शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रभारी बलदेव भंडारी ने शिलाई भाजपा मंडल में इंद्र ठाकुर को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी है वही कफोटा भाजपा मंडल में मंडल अध्यक्ष साधू राम चौहान फौजी को पहली बार अध्यक्ष घोषित कर दिए है
भारतीय जनता पार्टी शिलाई के द्वारा आज शिलाई और कफोटा में मंडल चुनाव की बैठक रखी गई भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी बलदेव भण्डारी उपस्थित रहे, साथ ही साथ हाटी पुत्र शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर उपस्थित रहें।

इस बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी बलदेव भण्डारी ने शिलाई भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के नाम की जेसे ही घोषणा की वैसे ही एक सुर में सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इंदर सिंह ठाकुर जिंदावाद के नारो के साथ पूरा सभाकर गूंज उठा, शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व और जिला भाजपा और चुनाव प्रभारी बलदेव भण्डारी और हाटी पुत्र बलदेव सिंह तोमर और शिलाई की देवतुलय जनता का आभार प्रकट किया। बैठक में शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के बुथो के सभी नव नियुक्त अध्यक्षों को बलदेव तोमर ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर समानित किया और कहा कि आप हमारे पार्टी की रीड की हड्डी हैं मुझे उम्मीद है

कि आपकी कार्यकाल में अपने बूथ को मजबूत करेगे, और आगामी विधानसभा चुनाव में परचम लहराएंगे बैठक में सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। उसके बाद भाजपा संगठन की दृष्टि से शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र के नवनियुक्त मंडल कफोटा नेडा पार की बैठक की गई इस बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी बलदेव भण्डारी जी और हाटी पुत्र बलदेव सिंह तोमर और शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे, इस बैठक में मंडल चुनाव प्रभारी बलदेव भण्डारी ने साधु राम चौहान की नाम की घोषणा की जिसमे की क्षेत्र के कार्यकृताओ में उत्साह की लहर दौड़ गई नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष साधु राम ने प्रदेश, जिला और चुनाव प्रभारी बलदेव भण्डारी और हाटी पुत्र शिलाई पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर तथा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता का आभार जताया