मुख्यमंत्री जी अनुबंध कर्मचारी सेवा शर्त विधेयक पर पुनः विचार करे: राय सिंह

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट टीचर यूनियन के कार्यकारी सदस्य राय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से कर्मचारियों की सेवा शर्तों से संबंधित प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार का निवेदन किया है।
हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन कार्यकारी सदस्य ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रकार से 21 वर्ष पूर्व से निर्धारित अनुबंध सेवा शर्तों की पुरानी तिथि से परिवर्तन के कारण जहां कर्मचारियों में और सुरक्षा बनेगी

वहीं न्यायपालिका पर भी अनावश्यक कार्य भार के बोझ की आशंका बनेगी, क्योंकि अधिकतर कर्मचारी अनुबंध सेवा काल का लाभ पहले ही माननीय उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णय के तहत ले चुके हैं। अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय सेवाओं में दिया है उनके वित्तीय लाभ में कटौती करना उनके भविष्य की योजनाओं को बाधित कर सकता है।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि विधेयक पर पुनः विचार किया जाए इस स्थान पर अनुबंध कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं जिससे सरकार और कर्मचारियों के बीच सौहार्द पूर्ण संबंध बन रहे। राज्य परिषद कार्यकारी सदस्य राय सिंह ने अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता और वित्तीय लाभ से संबंधित प्रस्तावित विधेयक पर पुनः विचार करने का निवेदन किया है।