सोमवती अमावस्या 30 दिसम्बर को राशि अनुसार करें अभिषेक, मिलेगा बहुत लाभ-डॉ दीपक दुबे

Share this post

सोमवती अमावस्या 30 दिसम्बर को राशि अनुसार करें अभिषेक, मिलेगा बहुत लाभ-डॉ दीपक दुबे

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

🪦वैदिक पंचांग के अनुसार, साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन सोमवार पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। ऐसे में श्री हरि और पितरों के साथ महादेव की भी पूजा की जाएगी।

धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन भी सुखमय बनता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि वालों को किस चीज से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।

⚜️राशि के अनुसार करें अभिषेक
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

  • मेष राशि के जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल से शिव का अभिषेक करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • कर्क राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • सिंह राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल में लाल फूल डालकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • कन्या राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • तुला राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • धनु राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • सोमवती अमावस्या मकर राशि के जातक के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या के दिन नारियल के पानी से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
  • मीन राशि के लोग सोमवती अमावस्या के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ♿ जय_महाकाल♿