देवभूमि न्यूज 24.इन
आज नमन करें उन वीरों को…. जिनकी शहादत से ये भारत गणतन्त्र हुआ।
26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व आया है तुम्हारे लिए संदेश आजादी का लाया है, इस आजादी की खातिर वीर शिवाजी आजाद, भगत, सुभाष ने रक्त अपना बहाया है।
तभी यह आजादी का तिरंगा आसमाँ में यूँ लहराया है।।

इसकी आन, बान, शान रहे। आजादी की अब यही पहचान रहें।।
अज्ञनता, भ्रष्टाचार, जातिवाद से नाता तोड़ो, प्रेम, अमन, शान्ति, भाईचारे से नाता जोड़ो।

साये जिनके हमें पालते हैं, वही हाथ हमें क्यूं काटते हैं।।
आओ अब तो देश बचायें। मौसम है गणतन्त्र का।।
दो चार अमन शांति के वृक्ष लगाएं। आसमां में अपना तिरंगा फहराएं।।

सीमा बोस हिन्दी अध्यापिका पांवटा साहिब,जिला सिरमौर
हिमाचल प्रदेश