देवभूमि न्यूज 24.इन
🪦हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल २६ फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति की जाती है। साथ ही उनके निमित्त महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है।
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है।

इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषी अविवाहित जातकों को शीघ्र विवाह के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं।
शिव पुराण में वर्णित है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। जगत की देवी मां पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा था। भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अतः सोमवार के दिन गंगाजल, सामान्य जल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

📿इन चीजों से करें अभिषेक
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
१. मेष राशि के जातक सोमवार के दिन शहद मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
२. वृषभ राशि के जातक पूजा के समय कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
३. मिथुन राशि के जातक सोमवार के दिन भांग मिश्रित दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
४. कर्क राशि के जातक सोमवार के दिन शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
५. सिंह राशि के जातक गुड़ मिश्रित गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
६. कन्या राशि के जातक सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
७. तुला राशि के जातक पूजा के समय पंचामृत या दही से भगवान शंकर का अभिषेक करें।
८. वृश्चिक राशि के जातक सुगंध और शहद मिश्रित दूध से महादेव का अभिषेक करें।
९. धनु राशि के जातक सोमवार के दिन दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
१०. मकर राशि के जातक सोमवार को काले तिल मिश्रित गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें।
११. कुंभ राशि के जातक गंगाजल में अपराजिता फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
१२. मीन राशि के जातक सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
*♿ जय_महाकाल♿*