दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन? भाजपा की लिस्ट में ये महिला चेहरे टॉप पर

Share this post

दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन? भाजपा की लिस्ट में ये महिला चेहरे टॉप पर
देवभूमि न्यूज 24.इन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करने की प्रक्रिया में जुटी है। इस बार भाजपा किसी महिला को दिल्ली की कमान सौंपकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकती है। संभावित उम्मीदवारों में रेखा गुप्ता और शिखा रॉय का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
रेखा गुप्ता बनीं प्रबल दावेदार
सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के लिए जिन तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, उनमें रेखा गुप्ता का नाम शीर्ष पर है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं और पूर्व में पार्षद भी रह चुकी हैं। आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाली रेखा गुप्ता पार्टी के भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है।
दिल्ली में पहली बार किसी महिला को बना सकती है सीएम
वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली में किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश देना चाहेगी। पार्टी आगामी बिहार और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दे सकती है।
महिलाओं के समर्थन से मिली भाजपा को बड़ी जीत
दिल्ली चुनाव में महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया, और पहली बार महिला वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से अधिक (60.92%) रहा। भाजपा के महिलाओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता देने के वादे ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में पार्टी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकती है