कफोटा कालेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कफोटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय केबिनेट मंत्री (उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम और रोजगार) श्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने मुख्यातिथि का अभिनंदन व स्वागत किया साथ ही विभिन्न विभाग से आए गणमान्य व्यक्तियों का भी स्वागत किया इसके पचश्चात प्राचार्य ने वार्षित प्रतिवेदन पढ़ते हुये महाविद्यालय की आवश्यकताओं का भी जिक्र किया इस दौरान मुख्यातिथि

श्री हर्ष वर्धन जी ने कहा कि पुस्तक ज्ञान ही काफी नही है अपितु पाठ्यतर गतिविधियां भी जीवन में सफलता के लिए अतिआवश्यक है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय कफोटा की स्थानीय लोगों के विकास के लिए योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की उन्होनें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयों में राजकीय महाविद्यालय कफोटा द्वारा प्रथम स्थान हासिल करने की काफी सराहना की। उन्होंने छात्रों को जिंदगी में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा अपने शिक्षा के हुनर को निखारने के लिए लगातार प्रयास करने की नसीहत दी जो कि इस कठिन प्रतियोगिता के युग में सफलता के लिए अति आवश्यक है

उन्होंने महाविद्यालय के खेल के मैदान को विकसित करने के लिए 15 लाख रुपए की वितीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की। समारोह में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र के साथ नवाजा गया। महाविद्यालय का सर्वोच्च पुरस्कार ‘पुष्कल’ छात्र वर्ग में सुनील, छात्रा वर्ग में आरुषि द्वारा हासिल किया गया। इस समारोह के बाद महाविद्यालय में खुशी की लहर है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, रमेश देसाइक, भारत भूषण मोहिल्, रति राम शर्मा, खत्रि तोमर, मोहि राम चौहान, अतर राणा, रमेश् शर्मा, रघुबीर कपूर, उदय राम शर्मा,एस डी एम कफोटा ,बीडीओ कफोटा, प्रिंसिपल रोनाहट, सेवानिवृत्त प्रो. रामलाल तोमर,पीटीए अध्यक्ष दाता राम शर्मा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ् व छात्र मौजूद रहे।