भाषा एवं संस्कृति विभाग की साहित्यिक पत्रिका विपाशा का अद्धतन अंक का प्रकाशन महिला लेखिकाओं को समर्पित                       

Share this post

                    

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग की साहित्यिक पत्रिका विपाशा का अद्यतन अंक प्रकाशित हो चुका है । यह अंक हिमाचली महिला लेखक विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया है जो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिला लेखिकाओं को समर्पित है। 
          विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की प्रतिष्ठित पत्रिका विपाशा में इस बार प्रदेश की लगभग 50 महिला लेखिकाओं द्वारा लिखी गई

कहानियां ,कविताएं एवं लेखों को शामिल किया गया है।  248 पृष्ठ के इस अंक  में   प्रदेश की प्रथम महिला कथाकार मानी जाने वाली संतोष चौहान चंदेल की कहानी से लेकर  अन्य प्रतिष्ठित लेखिकाओं व प्रदेश की कई नवोदित महिला लेखिकाओं की कृतियों को  सम्मिलित किया गया है।
हस्ता/-
निदेशक
भाषा एवं संस्कृति विभाग
हिमाचल प्रदेश शिमला -9