शिलाई क्षेत्र की अजरोली पंचायत में एमएमयू कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को योगाभ्यास करवाया -डॉ०इंदु शर्मा

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24.इन*

जिला आयुष विभाग सिरमौर के सौजन्य एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ० इंदु शर्मा के नेतृत्व में मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत गिरीपार क्षेत्र के अजरोली पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे अजरोली पंचायत तथा इसके आसपास के गांव के लोगों का जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार एवम उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर की देखरेख में मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा अजरोली गांव में जा कर आयुष

स्वास्थ्य टीम द्वारा 60 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया जिसमें बुजुर्गों , महिलाओं वयस्कों तथा बच्चों की कई बीमारियों जैसे अस्थि रोग, पाचन रोग , नाड़ी रोग, श्वास अस्थमा रोग, आंख, नाक, कान ,आमवात ,पथरी ,बवासीर, त्वचा, स्त्री, ज्वर ,श्वास कास रोग , रक्तचाप सहित कई बीमारियों का इलाज किया गया ओर रक्त जांच के द्वारा 15 मरीजों की मधुमेह रोग की भी जांच की गई ।
तथा 5 लोगो को उच्च स्तरीय जांच एवं इलाज के लिए ब्लॉक एवम जिला स्तर के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया।

डॉ० इंदु शर्मा ने बताया की आयुष विभाग के योग प्रशिक्षों द्वारा दूर दराज के इस ग्रामीण इलाके में लोगो को योग अभ्यास की जानकारी देकर रोगों के अनुसार योगाभ्यास करवाए गए जिसमे प्राणायाम में सूर्य नमस्कार ,अनुलोम विलोम,कपाल भात,भस्त्रिका प्रणायाम,शीतली प्रणायाम तथा योगाभ्यास में पद्मासन,बज्र आसन,मंडूकासन,बटर फ्लाई आसन,गोमुखआसन,अर्धमत्स्यन्द्र आसन,मल आसन , पवन मुक्त आसन,ग्रीवा चक्र , स्कन्ध चक्र, शव आसन, सिंह आदि योग अभ्यास करवाए गए ।


जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा ये मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें लोगों को घर-घर विशेषत: ग्रामीण इलाकों मे इलाज प्रदान करने के मोबाइल आयुष वैन शिलाई ब्लॉक के लिए सरकार द्वारा संचालित की गई है जिसमे आयुष विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ, योग प्रशिक्षक की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों का इलाज कर योग एवम आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे है। यह विशेष शिविर दूर दराज ग्रामीण इलाकों में लगाया जा रहे हैं जहां पर स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है तथा खराब जीवन शैली की वजह से अब ग्रामीण इलाकों में भी मधुमेह उच्च रक्तचाप कोलेस्ट्रोल, अस्थमा, आदि के मरीज बढ़ रहे हैं जिसको ठीक करने के लिए लोगों को बेहतर जीवन शैली तथा अच्छा खानपान, व्यायाम, योग एवं आयुर्वेद का सहारा लेने के लिए आयुर्वेद पद्धति से इलाज कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है

तथा जिला आयुष विभाग ग्रामीण इलाकों एवम अन्य लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए हमेशा तत्पर है तथा उन्होंने लोगों से ऐसे शिविर में पधारने के लिए लोगो से अपील भी की ताकि स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता ओर अधिक बढ़े और लोग स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके । डॉ० इंदू शर्मा ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योग एवं उचित खान पान , बच्चो को जंक फूड, नशों से तथा मोबाइल से दूर रखने के लिए अभिभावकों को जागरूकता प्रदान की तथा 19 मार्च को अगले एमएमयू कैंप में
मीडिया के माध्यम से बढ़कर भाग लेने की अपील की है जो की गिरिपार क्षेत्र के ग्राम बिंदोली में लगाया जाएगा।

इस अवसर पर उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर सहित आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ० नवजोत, आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर, योग प्रशिक्षक बलदेव धामटा आदि उपस्थित रहे तथा जिला आयुष अधिकारी ने मीडिया के माध्यम से अजरोली गांव के समस्त ग्रामीणों का शिविर में बेहतरीन सहयोग प्रदान करने के लिए आयुष विभाग की तरफ से धन्यवाद व्यक्त किया ।