शिलाई उपमंडल की पंचायत क्यारी-गुंडाह के गावँ कुराया में दस

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत क्यारी- गुंडाह के गावँ कुराया में पिछले दस दिनों से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चलने के कारण जहां विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं गावँ में बिजली उपकरण न चलने के कारण लोगो को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए भी अन्यत्र जाना पड़ रहा है
ग्रामीण संतराम,दौलत राम,खजान सिंह,प्रकाश सिंह,पूर्व पंचायत सदस्य रघुबीर सिंह,खजान शर्मा,रामलाल,दयाराम,कपिलदेव,पप्पू राम,कल्याण सिंह,कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते 3 मार्च से उनके गावँ का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया है

विद्युत उपमंडल शिलाई के कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता को इसकी जानकारी दी गई इसके साथ साथ उद्योग मंत्री के संज्ञान में भी इस समस्या को लाया गया लेकिन अभी तक इसका समाधान नही हो पाया है विद्युत विभाग के अधिकारी पिछले कई दिनों से यही बता रहे है कि जल्दी ही आपका बिजली ट्रांसफार्मर भेज रहे है लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी लोगो की समस्या का समाधान नही हो पाया है
उधर विद्युत उपमंडल शिलाई के कनिष्ठ अभियंता मनीष जोशी ने बताया कि कुराया गावँ के लिए नया विद्युत ट्रांसफार्मर आ गया है जिसको कुराया गावँ पहुचाने व जोड़ने में दो दिन लग जाएंगे उसके बाद ग्रामीणों को बिजली सुविधा उपलब्ध हो जाएगी