डॉ सुमित्रा अग्रवाल
यूट्यूब आर्टिफीसियल आई को
कोलकाता
*देवभूमि न्यूज 24.इन*
क्यों हुआ कृतिम आंख का आविष्कार?
शायरों ने आँखों पर जाने कितने शेर लिख डाले और गीतकारो ने अनगिनत गाने। आँखों की सुंदरता चेहरे की खूबसूरती को चार चाँद लगती है। पहला कारन कृतिम आंख के अविष्कार का सौंदर्य ही था। आंख की क्षति के बाद व्यक्ति के आत्मविश्वास और सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए कृतिम आंख लगाया जाना चालू किया गया ।
मानसिक संतुलन – लोग आंखों के नुकसान से मानसिक रूप से प्रभावित होते थे, इसलिए उन्हें सामान्य दिखने का विकल्प देने के लिए चिकित्सको ने कृतिम आंख इजात किया।
सुरक्षा कारण – कभी-कभी आंख की सर्जरी के बाद आंख की जगह भरने के लिए भी हस्पताल से कृतिम आंख लगाई जाती है।
आधुनिक कृत्रिम आंखें आज भी सौंदर्य के लिए उपयोग होती हैं, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से वास्तविक दृष्टि लौटाने की दिशा में भी अनुसंधान चल रहे हैं, जैसे बायोनिक आंखें।