देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
ब्यूरो,ऊना
यणा जिला के सिविल अस्पताल अम्ब में विश्व दंत सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों नें यहां आवश्यक जानकारी जुटाई।
सिविल अस्पताल अम्ब में दंत चिकित्सक सुमन जायसवाल ने राजकीय मिडल स्कूल डंगोह-पिरथीपुर से आए छात्र-छात्राओं को दांतों की सुरक्षात्मक देख रेख के आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होने विद्यार्थियों को दांतों की सतत सुरक्षा हेतु सविस्तार संभाषण के माध्यम से सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर राजकीय मिडल स्कूल डंगोह-पिरथीपुर के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भी दांतों की सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश प्राप्त किए।

डॉक्टर सुमन जायसवाल ने बतलाया कि दांतों की हर सम्भव नित्यप्रति की आवश्यक देखरेख के चलते विभिन्न बीमारीयों से बचते हुए दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अस्पताल परिसर में डाक्टर सुमन जायसवाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विश्व दंत सुरक्षा की जागृति हेतू एक रैली के माध्यम से सभी लोगों को दांतों की सुरक्षात्मक देखरेख बारे जनजागरण भी किया गया।
सिविल अस्पताल अम्ब परिसर में आयोजित विश्व दंत चिकित्सा अभियान के अन्तर्गत भविष्य में भी विभिन्न स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों का दांतों के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के सद्-प्रयास जारी रहेगें। इस अवसर पर डाक्टर सुमन जायसवाल ,सहायक रविकांत सेठी भी सफलतापूर्वक इस विश्व दंत चिकित्सा अभियान को आगामी सप्ताह तक जारी रखे हुए है।
