*देवभूमि न्यूज 24.इन*
देर सवेर यातायात नियंत्रण को लेकर जिला ऊना मुख्यालय से अम्ब- कलरूही फोरलेन हाई वे ने रिहाईशी आबादी के वाशिंदो और ऊना- अम्ब रोड के दुकानदारों में इस निर्माण को लेकर चिंता की लकीरों से हडकंप मचना लाजमी है।
इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। सर्वप्रथम ऊना-अम्ब डबल लेन को ही फोरलेन में बदलने की प्रबल संम्भावना व्यक्त की जा रही है।

पुराने डबल लेन को फोरलेन में परिवर्तित करने से हजारों दुकानों व रिहायशी मकानों का सुपर हाई वे की जद में आना तय माना जा रहा है।
ऐसे में इन दिनों हडकंप मचना स्वभाविक बन चुका है।
फोरलेन को अम्ब से बाहर बाईपास द्वारा पक्का परोह से रेलवे स्टेशन डबल लेन से सटाकर कलरुही की ओर निकाले जाने का भी विकल्प सामने आया है।

ऐसे में भी सैंकड़ो रिहाईशी मकानों का फोरलेन की जद में आना तय माना जा रहा है। अम्ब-ऊना रोड के दुकानदारों व रिहाईशी वाशिंदों ने फोरलेन का विरोध करते हुए इसे शहर से बाहर से जाने का बहुचर्चित अभियान अभी से छेड़ दिया है।
बहरहाल फाईनल सर्वेक्षण फोरलेन सुपर हाई वे का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
