पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर कांग्रेस ने शुरू की प्रफेशनल फैलोशिप

Share this post

हर साल 50 मिडलाइफ करियर प्रफेशनल्स को राजनीति में काम का मिलेगा मौका

कार्यक्रम का मकसद राजनीति को लेकर एक नया अप्रोच सामने लाना है- पवन खेड़ा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर कांग्रेस ने शुरू की प्रफेशनल फैलोशिप

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राजनीति में आने से पहले एक ब्यूरोक्रेट और प्रफेशनल रहे हैं। उनके नाम पर कांग्रेस ने एक प्रफेशलन फैलोशिप कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके तहत हर साल 50 मिडलाइफ करियर प्रफेशनल्स को चुनकर उन्हें राजनीति के क्षेत्र में काम करने का मौका देगा। इसकी जानकारी शुक्रवार के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मीडिया को दी। इस दौरान उनके साथ प्रवीण चक्रवर्ती और के राजू भी थे।
मनमोहन सिंह के नाम पर प्रफेशनल फेलोशिप
खेड़ा का कहना था कि इस कार्यक्रम के तहत एक कड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के तहत देश भर से 50 प्रफेशनल्स को चुना जाएगा और फिर पार्टी के प्रमुख नेता के इन लोगों को ट्रेनिंग देंगे। उसके बाद इन सभी को पार्टी से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा। वहीं खेड़ा का कहना था कि इस कार्यक्रम का मकसद राजनीति को लेकर एक नया अप्रोच सामने आना है। जहां हमें एक दूसरे से सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए है, जो भारत के संविधान और हमारे मूल्यों पर विश्वास रखते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए वे अपना हुनर राजनीति में लाएं और इसे बेहतर बनाएं।
हर साल देश भर से 50 प्रफेशनल्स का होगा चयन
उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की नोडल इकाई कांग्रेस का ‘ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस’ विभाग होगा। इस विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्ती का कहना था कि डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम हर साल देश भर से 50 प्रफेशनल्स की पहचान कर उनका चयन करेगा। ये वो प्रफेशनल्स होंगे, जो अपने करियर के मध्य स्तर में हैं और जिन्होंने प्रफेशनल दुनिया में कम से कम लगभग दस साल बिताए हैं।
‘ये एंट्री लेवल का इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं’
चक्रवर्ती का कहना था कि इन 50 लोगों को पार्टी के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा बहुत गहन चयन प्रक्रिया के जरिए से चुना जाएगा। एक बार चुने जाने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी के उन सीनियर नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा, खुद प्रफेशनल बैकग्राउंड से आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई एंट्री लेवल का इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं है और न ही इसके अंत में केवल एक सर्टिफिकेट के साथ यह समयबद्ध है। यह सार्वजनिक सेवा के गंभीर इरादे वाले गंभीर लोगों के लिए एक गंभीर कार्यक्रम है।