देवभूमि न्यूज 24.इन
⭕पिछले कई दिनों से आपको शहनाई की आवाज सुनने को नहीं मिल रही होगी। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि होली के बाद से ही खरमास शुरू हो गया था। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। हालांकि, अब जल्द ही शादी की तैयारियों पर लगी ब्रेक अब हटने वाली है। हर साल की तरह इस बार भी खरमास ने शुभ कामों पर थोड़ी देर के लिए विराम लगा दिया था। लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब घरों में फिर से शहनाई और ढोल, नगाड़ों की आवाजे सुनने को मिलेगी और आप घर बैठे या फिर बालकनी में किसी की बारात देखने का लुत्फ उठा पाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको उन शुभ तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम संपन्न होंगे।
खरमास को मलमास भी कहा जाता है। यह 14 मार्च 2025 से शुरू हुआ था। इस दौरान सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं और कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है अब 14 अप्रैल 2025 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास का अंत हो जाएगा।
⚜️1. फिर से शुरू होंगे शुभ कार्यक्रम
14 अप्रैल को होने वाली मेष संक्रांति सिर्फ खगोलीय घटना नहीं है। यह नए मंगल कार्यों की शुरुआत का संकेत है। जैसे ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाती है और विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार जैसे आयोजनों की शुरुआत फिर से हो सकती है। आप भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे तो अब समय आ गया है कि आप भी इन तिथियों में अपना मांगलिक कार्य संपन्न कर सकते हैं।
⚜️2. शादी के लिए ये हैं सबसे शुभ तारीखें
अगर आप शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये रही वो लिस्ट जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। अप्रैल में शादी के लिए निम्न तारीखें विशेष रूप से शुभ मानी गई हैं। जिनमें 14 अप्रैल, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल जैसी शुभ तारीखें शामिल हैं। ये सभी दिन धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ मुहूर्त माने गए हैं।
⚜️3. आप भी अभी से कर लें सारी प्लानिंग
खरमास के दौरान भले ही मांगलिक कार्य रुके रहे हों, लेकिन अब वक्त है दोबारा उत्सव मनाने का है। 14 अप्रैल से मांगलिक कार्यों की बहार लौटेगी, और एक बार फिर घर-आंगन में खुशियों की हलचल शुरू होगी। तो अगर आप अब तक तारीख तय नहीं कर पाए थे, तो 14 अप्रैल के बाद का कोई शुभ मुहूर्त पकड़ लीजिए, क्योंकि अब कोई रोक नहीं है और फिर से घर में खुशियां मनाने के लिए तैयार हो जाइए।
*🚩हरिऊँ🚩*