शिलाई क्षेत्र के गांव कांडों, च्योग व थाना की माहिलाऒं ने ठारी मंदिर में चांदी के चार छत्र किए भेंट

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के मस्तभोज में उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान की गृह पंचायत कांडो -च्योग के तीन गावो की महिलाओं का गावँ कांडो स्तिथ माता ठारी के चरणों में अनोखा संगम देखने को मिला है। तीन गांव कांडों, च्योग व थाना की सैकड़ो महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में माता का निशान लेकर मंदिर पहुंची और यहां एक भव्य भक्ति में जागरण का आयोजन किया गया।

ऐसा आयोजन यहां दशकों बाद हो रहा है जिसमें क्षेत्र की केवल महिलाएं एवं लड़कियां भाग लेने पहुंची है।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि गांव कांन्डो च्योग में ठारी माता का भव्य जागरण आयोजित हुआ। जागरण की खास बात यह रही कि इसमें कांडो, थाना और च्योग गांव की केवल महिलाओ एवं लड़कियों ने हिस्सा लिया।

एक जैसी वेशभूषा में पहुंची विवाहितों ने माता ठारी को चांदी के चार छत्र भी भेंट किए । लड़कियों द्वारा तीन गांव के लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया। क्षेत्र में इतना भव्य आयोजन पहली बार किया गया है। इस जागरण में हजारों लोग पहुंचे और ठारी माता का आशीर्वाद लिया।