देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत नाया के गावँ टिकर ब्लॉक शिलाई में इंटरफेस की बैठक का आयोजन किया गया
यह मीटिंग एकल नारी शक्ति संगठन की कार्यकर्ता उर्मिला तोमर जी के द्वारा रखी गई। जिसमें दो इंटर्न ईशा और रश्मि , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा देवी ,

महिला मंडल प्रधान नागो देवी और वार्ड मेंबर दया देवी और नीमा देवी और एकल नारियां उपस्थित हुई । मीटिंग में एकल नारियों को एकल नारी शक्ति संगठन के बारे में बताया गया और एकल नारियों ने अपनी चुनौतियों और समस्याओं को सांझा किया।