देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश-सिरमौर
कार्तिकेय तोमर-शिलाई
हिमाचल गवर्नमेंट टीचर यूनियन के राज्य काउंसिल सदस्य व बकरास ब्लाक के अध्यक्ष राय सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार से 2525 एसएमसी अध्यापकों के लिए नियमित पालिसी की मांग दोहराई है
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2525 एसएमसी अध्यापक पिछले 13 वर्षों से लगातार सेवाएं दें रहे है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई नियमित नीति नहीं बनाई गई, और 2525 अध्यापकों का 13 साल से लगातार सभी सरकारों द्वारा शोषण किया गया है सरकार ने 2525 एसएमसी अध्यापकों को सीमित सीधी भर्ती नीति बनाने का वादा किया था लेकिन तीन साल बीत गये सीमित सीधी भर्ती नीति के नियम भी नहीं बने जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बात है। अब वर्तमान सरकार कॉन्टेक्ट खत्म कर रही है और 5 साल प्रोविजिनल नौकरी और फिर 5 साल बाद रेग्युलर करने की बात बात कर रही है यदि ये पॉलिसी बनती है तो एसएमसी अध्यापकों के साथ और धोखा होगा अगर सीमित सीधी भर्ती का टेस्ट देकर भी 5 साल फिर प्रोविजनल सेवाएं देनी पड़ेगी तो कई अध्यापक सेवानिवृत हो जाएंगे जो 2525 एसएमसी अध्यापकों को बिल्कुल मान्य नहीं होगा । 2525 एसएमसी अध्यापको को प्रोविजनल नौकरी करते
13 वर्ष बीत गए है अब अगर सरकार 2525 अध्यापकों की हितेषी है तो जिस प्रकार पैरा अध्यापकों को 10 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर डाइरेक्ट नियमित किया गया उसी प्रकार 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले 2525 एसएमसीअध्यापकों को भी नियमित किया जाए