आर एस वी एन इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई ने 10वीं बोर्ड परिणामों में रच दिया इतिहास – 2025!

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हर परिणाम में उत्कृष्टता की चमक लिए, RSVN lPSS स्कूल शिलाई गर्व से 2025 की 10वीं कक्षा बोर्ड परीक्षाओं में 100% प्रथम श्रेणी पास होने की घोषणा करता है। सभी 28 छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए, जिससे यह वर्ष विद्यालय के इतिहास का सबसे श्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन बन गया है!प्रमुख प्रदर्शन बिंदु :

  • 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 16 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 6 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए
    शीर्ष 3 छात्र:
  1. वरुण – 677/700 (96.71%)
  2. अर्चना राणा – 669/700(95.57%)
  3. आदर्श राणा – 660/700(94.29%)
    गर्व का विषय है कि RSVN IPSS शिलाई के छात्रों ने 2025 में शिलाई शिक्षा खंड में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय स्तर पर भी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।
    2016 से 2024 तक, विद्यालय से 200 छात्र 10वीं बोर्ड पास कर चुके हैं, जिनमें से 151 छात्र मेरिट सूची में शामिल हुए। विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी निरन्तर सफलता प्राप्त कर रहा है। आज ही दिनांक 17-5-2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परिणाम आया है जिसमें हमारे 7 बच्चों का सिलेक्शन हुआ है।
    हमारे पूर्व छात्र उपलब्धियां:
  • अंजली ने NEET उत्तीर्ण किया और मेडिकल क्षेत्र में अपने सपनों को साकार कर रही हैं, यह विद्यार्थी 2020 मैं हिमाचल 10वीं बोर्ड रिजल्ट मैं (97.4%) के साथ टॉप 10 विद्यार्थीयों में रही।
  • विवेक ने JEE मेंस पास किया, और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
  • साक्षी ने भी NEET पास किया, और मेडिकल क्षेत्र में गर्व से आगे बढ़ रही हैं।
    इसके अतिरिक्त, कई अन्य सैन्य बल, पुलिस सेवा, डाक सेवा, शिक्षण जैसे क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं – जो यह दर्शाता है कि RSVN IPSS शिलाई जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का पोषण करता है। स्कूल के चेयमैन श्री सीता राम शर्मा जी प्रधानाचार्य श्री शूरवीर चौहान जी व स्कूल प्रशासन ओर अध्यापकों ने बच्चों को अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं देकर इस दिन को बड़े हर्षोल्लास से मनाया।