ऊना जिला की नगर पंचायत के अम्ब के नौ वार्डों में पानी निकासी नालियों की जोरदार मांग है -राजीव शर्मन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
जिला ब्यूरो,ऊना

अम्ब तहसील उपमंडल की नगर पंचायत अम्ब के सभी नौ वार्डों में पानी निकासी की नालियों का निर्माण ना होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। दो दिन पहले हुई मौसम की पहली वर्षा ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वार्ड नम्बर सात, आठ,नौ से सटे खेतों में जल भराव देखने को मिला है। यही नहीं रेलवे स्टेशन रोड की डबल लेन में भी पानी खड़ा हो गया है।
आने वाली बरसात में सभी नौ वार्डो में पानी की समुचित निकासी के लिए नालियों का निर्माण ना होने से सड़कों पर खड्ड बहने से यह समस्या विकराल रूप धारण करने वाली है।
नगर पंचायत अम्ब, स्थानीय एसडीएम अम्ब और जिला प्रशासन ऊना इस विकट परिस्थिति से यथोचित अवगत नहीं है। विगत सालों से लोग विभिन्न वार्डो में पानी निकासी की नालियों की जोरदार मांग उठा रहे है। संबन्धित अधिकारी वर्ग व विभाग इससे आज भी बेखबर बने हुए है। इस बारे जानकारी देते हुए स्थानीय समाज सेवी राजीव शर्मन ने एक बार दोवारा नगर पंचायत अम्ब, स्थानीय एसडीएम अम्ब व जिला प्रशासन ऊना से जोरदार मांग उठाई है कि अम्ब के सभी नौ वार्डो में एक मुश्त बजट प्रावधान की उपलब्धता के चलते पानी निकासी की नालियों का युद्ध स्तर पर निर्माण करवाया जाना नितान्त आवश्यक है।