जवाहर नवोदय विद्यालय शिमला में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

जवाहर नवोदय विद्यालय शिमला में दिनांक 28.05.2025 वी 29.05.2025 को आयोजित क्लस्टर स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के छात्रवी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमति संगीता शोणिक ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य जी ने प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक करवाने के लिए इन्दिरा गांधी खेल परिसर से आए निर्णायक मण्डल श्री अभय लखनपाल, टेबल टेनिस प्रशिक्षक व श्री यशवर्धन चंदेल जी का भी आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में विध्यालय खेल प्रशिक्षक कुमारी गीता व श्री धर्मिन्दर जी का भी अभूतपूर्व योगदान रहा।

प्रतियोगिता के परिणामः

अंडर-14 (छात्रावर्ग)

-कुमारी सोनाक्षी, जिला सिरमौर ने प्रथम स्थान व कुमारी भव्या नेगी, जिला शिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 (छात्रवर्ग)

-मास्टर अथर्व शर्मा, जिला कांगड़ा ने प्रथम स्थानव मास्टर अंस चौहान, जिला शिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 (छात्रावर्ग)

-कुमारी अंशिका, जिला सिरमौर ने प्रथम स्थानव कुमारी अनन्या, जिला शिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 (छात्र वर्ग)

-मास्टर निरंजन सैनी, जिला कांगड़ा नेप्रथमस्थानव मास्टर सूरज रांटा, जिला शिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 (छात्रा वर्ग)

-कुमारी मनप्रीत कौर, जिला सिरमौर नेप्रथमस्थानव कुमारी अराध्य, जिला शिमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 (छात्र वर्ग)

मास्टर अदित्या ठाकुर, जिला कांगड़ा ने प्रथम स्थानव मास्टर जगजोत चौधरी, जिला शिमला नेद्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय परिवार को अपनी इस उपलब्धि पर गर्व है और हम अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय शिमला