देवभूमि न्यूज 24.इन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर खड़े होकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की ताकत का कोई मुकाबला नहीं है। अगर नौसेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल होती, तो पाकिस्तान का हाल 1971 से भी बुरा होता। शायद उसके चार टुकड़े हो जाते। राजनाथ सिंह ने कहा, “1971 इस बात का गवाह है। जब भारतीय नौसेना कार्रवाई में आई, तो पाकिस्तान एक से दो हो गया।

अगर भारतीय नौसेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्रवाई करती, तो पाकिस्तान के दो नहीं, बल्कि चार टुकड़े हो जाते।”
रक्षा मंत्री INS विक्रांत पर थे। यह पोत अभी अरब सागर में तैनात है। उन्होंने यहां नौसेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में खतरों को खत्म करने के लिए नौसेना की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने चुपचाप रहकर भी बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने पाकिस्तान की नौसेना को बांधे रखा। उन्होंने कहा कि नौसेना की तैनाती, समुद्री ताकत और तैयारी की वजह से पाकिस्तान भारत को समुद्र में चुनौती नहीं दे पाया। उसकी नौसेना अपने किनारों तक ही सिमट कर रह गई