शिलाई गावँ के नेता दिवडू राम बुध्वांण का निधन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश-सिरमौर
कार्तिकेय तोमर-शिलाई

शिलाई ग्राम पंचायत के गावँ शिलाई के नेता दिवडू राम नेगी के निधन की खबर शिलाई और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह एक दबंग व्यक्तित्व और कांग्रेस नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से शिलाई की राजनीति और सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

उनकी मृत्यु के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया गया है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बुधवार रात्रि उनकी मृत्यु हो गई। वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे नेता दिवडू राम वर्तमान विधायक और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के स्वर्गवासी पिता परिवहन मंत्री ठाकुर गुमान सिंह के करीबी रहे थे.¹

जीवन एक हवा का झोंका,एक पानी का रेला है
सब कुछ साधो यहीं रहेगा,जाता हंस अकेला है