*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕शुक्रवार के टोटके: हिंदू धर्म में शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायी माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में लोग शुक्रवार को विधि-विधान से धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, अगर आप शुक्रवार को लौंग के कुछ टोटके भी कर लें, तो इससे जीवन खुशियों से भर सकता है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
शुक्रवार का दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। ऐसे में इस दिन लोग धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को माता की पूजा करने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, शास्त्रों में शुक्रवार के लिए कुछ विशेष उपाय और टोटकों का वर्णन भी मिलता है। इन्हें विधि पूर्वक करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं। आज हम आपको इनमें से लौंग के टोटके बताने जा रहे हैं। लौंग एक ऐसा भारतीय मसाला है, जो कई गुणों से भरपूर होता है और खाने का स्वाद बढ़ाता है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र में भी इसका खास महत्व बताया गया है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार को लौंग के कुछ टोटके आजमा लें, तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा से आपको जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है।

⚜️घर में सुख-समृद्धि के लिए करें यह टोटका
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शुक्रवार को सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और फिर, माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद, शाम के समय धन की देवी लक्ष्मीजी की आराधना करें और उन्हें पान में एक लौंग के साथ कपूर अर्पित करें। इस दौरान •’ओम ह्रीं श्रीं कमले कमलालये नमः’ मंत्र का जाप भी अवश्य करें। शुक्रवार के दिन इस टोटके को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर बनी रहती हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को लौंग का यह टोटका करने से जातक की मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं और घर में खुशहाली आने लगती है।
⚜️धन-वैभव में वृद्धि का टोटका
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म में दिन में दो बार पूजा करने का खास महत्व होता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन भी माता लक्ष्मी की दिन में दो बार पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, अगर आप इस दौरान एक छोटा सा टोटका बना लें, तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके लिए माता लक्ष्मी की आरती के समय लाल बाती में लौंग लपेटकर जलाना चाहिए। इसके अलावा, आप बाती के साथ लौंग भी जला सकते हैं। इस प्रकार मां लक्ष्मी की आरती करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, यह एक काम करने से धन और वैभव में भी वृद्धि होने लगती है। इसके लिए हर शुक्रवार को यह लौंग का टोटका जरूर आजमाएं।
⚜️ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने का टोटका
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
इसके लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के समय उन्हें गुलाब के फूलों के साथ 2 लौंग जरूर अर्पित करें। ऐसा लगातार 40 शुक्रवार को करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके अलावा, आप शिवलिंग पर भी लौंग अर्पित कर सकते हैं। इस टोटके को करने से जातक के कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और साथ ही जीवन की समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। अगर पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस टोटके को एक बार जरूर आजमाकर देखें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन-संपत्ति में भी वृद्धि होने लगती है।
⚜️कार्यों में सफलता पाने का टोटका
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर कड़ी मेहनत और लगन के बाद भी आपको जरूरी कार्यों में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं, तो इसके लिए किसी भी शुभ काम के लिए घर से निकलने से पहले मुंह में दो लौंग जरूर रख लें। ऐसा करने आप जिस काम के लिए घर से निकल रहे हैं वह पूर्ण हो सकता है। साथ ही, इससे बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं। कोई भी शुभ काम शुक्रवार को करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। क्योंकि यह दिन सुख-समृद्धि और धन से जुड़ा होता है। ऐसे में आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है और जीवन खुशियों से भर जाता है।
⚜️शुक्रवार को भूलकर भी न करें यह काम
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शास्त्रों में शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में इस नियम का ख्याल अवश्य रखना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन अगर आपको कोई भी व्यक्ति लौंग के साथ सफेद वस्तु दे, तो उसे नहीं लेना चाहिए। कहा जाता है कि इन चीजों को लेने से व्यक्ति को कई मामलों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में शुक्रवार के दिन इन दो वस्तुओं को लेने से बचना चाहिए।
ऊँश्रीमहालक्ष्मीनारायणायनम:🚩