रविवार के उपाय: चुपके से करें यह लाल चंदन का टोटका, रविवार के उपाय से बनेंगे काम

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

⭕हिंदू धर्म में हर दिन को किसी न किसी देवी-देवता या भगवान जी की आराधना के लिए समर्पित किया गया है. इसी तरह सूर्यदेव के लिए रविवार का दिन समर्पित है. इस दिन अगर सूर्य देव की विशेष उपासना करें तो जीवन की कई परेशानियों का अंत होता जाएगा और यश, धन में वृद्धि होगी.

रविवार के दिन सूर्यदेव को जल को जरूर अर्पित करना चाहिए लेकिन जीवन की अनेक अनेक परेशानियों को दूर करने के लिए रविवार को कुछ विशेष उपाय भी किए जा सकते हैं. आइए रविवार के उपायों को जानें.

⚜️यश में वृद्धि
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार को नहाकर सूर्योदय होते ही सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इस एक उपाय से यश में वृद्धि होगी और जीवन में बड़ी कामयाबी हालिस होगी.

⚜️मंत्र का जाप
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए मंत्र का जाप करने से कोई भी व्यक्ति कीर्तिमान हो सकता है. मंत्र है- •’ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः’

⚜️लाल चंदन का तिलक
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन अगर कोई व्यक्ति लाल चंदन का तिलक करे और तब बाहर जाकर अपने जरूरी काम करे तो काम के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है.

⚜️लाल कप
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन अगर लाल कपड़े पहनकर निकलें तो काम पर जाएं तो काम के लिहाज से दिन सफल सिद्ध हो सकता है.

⚜️मुख्य द्वार पर दीया
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन अगर घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं तो सूर्यदेव और माता लक्ष्मी दोनों का आशार्वाद प्राप्त होगा और धन की दिक्कत दूर होगी.

⚜️रविवार का दान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करना है तो गुड़, दूध व कपड़े का दान करने से सूर्यदेव जल्द प्रसन्न होंगे. रुके काम बनेंगे.

⚜️बरगद के पेड़ का पत्ता
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कोई भी मनोकामना लंबे समय बाद भी पूरी नहीं हो रही है तो रविवार के दिन बरगद के पेड़ के पत्ते पर अपनी इच्छा लिखकर नदी में प्रवाहित कर दें.

⚜️आटे का चौमुखी दीया
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
जीवन में सुख-समृद्धि और धन पाने के लिए पीपल के पेड़ के सामने आटे का चौमुखी दीया बनाकर उसमें सरसों के तेल से बाती जलाएं. उपाय रविवार को करें.

      *🚩ऊँ_सूर्याय_नम:🚩*