शिलाई के शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्रों व अभिभावकों ने मनाया योग दिवस

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

शिवालिक पब्लिक स्कूल शिलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों ने योगाभ्यास में भाग लिया। एकल विद्यालय की आंचल टीम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

स्कूल की प्रिंसिपल श्यामा ठाकुर ने बताया कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह विभिन्न बीमारियों से बचाव में मदद करता है और शांति प्रदान करता है। आज योग एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया है, जिसकी उपयोगिता और महत्व दुनिया भर में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में स्कूल का स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और योग के महत्व को समझा।