अंबाला में नशे की बड़ी खेप बरामद, चॉकलेट बिस्कुट की आड़ में हो रही थी तस्करी

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


अंबाला CIA-1 ने चॉकलेट बिस्किट की आड़ में नशे की खेप की तस्करी के पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जो मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जानकारी के अनुसार CIA-1 की टीम ने अंबाला में चेकिंग के दौरान चॉकलेट बिस्किट की आड़ में चल रहे नशे के खेल का खुलासा किया है।

सूचना के आधार पर CIA-1 की टीम ने एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बराड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर मध्य प्रदेश से 4 क्विंटल 76 किलो चुरा पोस्त लेकर अंबाला आ रहा था। पुलिस आऱोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।