भडली नवमी 4 जुलाई 25 विशेष

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24.इन
〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️
हिंदू धर्म हमेशा से ही त्यौहारों, व्रत और विभिन्न प्रकार के पर्वों के लिये जाना जाता है। एक ऐसी ही महत्वपूर्ण तिथि को भडली नवमी के नाम से जाना जाता है। इस तिथि को आमतौर पर हिंदू समुदाय में विवाह के लिये शुभ दिनों के अंतिम दिन को माना जाता है।

क्या है भडली नवमी
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि भडली नवमी जिसे आम बोलचाल की भाषा में भडल्या नवमी के नाम से जाना जाता हैं। सरल शब्दों में कहे तो इस दिन के बाद भगवान निंद्रा की अवस्था में चले जाते हैं। भडली नवमी भगवान विष्णु जी के निंद्रा की अवस्था ग्रहण करने से पहले का दिन मानी जाती है। और फिर इसके बाद विवाह की तिथि नहीं रखी जाती हैं क्योंकि भगवान का आशीर्वाद नहीं मिल पाता है। और इसलिए सभी भक्त इस विशेष दिन को बहुत ही अनोखे तरीके से मनाते है और ईश्वर का आशीर्वीद लेते है।

भडली नवमी को अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे आश्रम शुक्ल पक्ष, भटली नवमी, कंदर्प नवमी, भदरिया नवमी एवं बदरिया नवमी नामो से भी जाना जाता है।। भडली नवमी को आषाढ महीने के दौरान मानाया जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है और उन्हीं के सम्मान में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भडली नवमी के उपरांत किसी भी प्रकार की धार्मिक त्यौहार या गतिविधि को संपन्न नहीं किया जाता है।

भडली नवमी तिथि अक्षय तृतीया और बसंत पंचमी की ही तरह अबूझ मुहूर्त वाली तिथि मानी जाती हैं। भडली नवमी को शुभ कार्य किये जाते हैं। आज गुप्त नवरात्रे समाप्त हो रहे हैं इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ हैं। ऐसी मान्यता हैं की भडली नवमी को विवाह के मुहूर्त के लिए मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती। जिन लोगो के विवाह के मुहूर्त में बाधा आ रही हैं उनका विवाह भडली नवमी को करना शुभ माना गया हैं।

देवशयनी एकादशी 6 जुलाई रविवार को हैं इस दिन से भगवान श्री हरी विष्णु क्षीर सागर में शयन करते हैं इसके बाद चार मास शुभ कार्य वर्जित रहेंगे अत: शुभ कार्य करने का अंतिम दिन भडली नवमी को माना गया हैं। 4 जुलाईसे 1नवम्बर तक विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।

चातुर्मास के चार माह विवाह और अन्य शुभ कार्य नहीं किये जाते देव उठनी एकादशी पर देवताओ के उठने पर चातुर्मास समाप्त होगा देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य प्रारम्भ हो जाते हैं शास्त्रों के अनुसार भडली नवमी को किये गये कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

भडल्या नवमी तिथि का महत्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
भडल्या नवमी तिथि के दिन शादी और विवाह के लिये काफी शुभ माना जाता है। कई लोग ऐसे भी होते है जिनके 5 रहकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पूजा के दौरान भगवान को फूल, धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ाना चाहिए। पूजा में बिल्व पत्र, हल्दी, कुमकुम या केसर से रंगे हुए चावल, पिस्ता, बादाम, काजू, लौंग, इलाइची, गुलाब या मोगरे का फूल, किशमिश, सिक्का आदि भगवान के सामने समर्पित करना चाहिए। पूजा में प्रयोग हुई सामग्री को किसी ब्राह्मण या मंदिर में दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से भगवान लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं और भक्त की इच्छा पूरी करते हैं।

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान