आज हड़ताल पर रहेंगे हरियाणा के 3 लाख कर्मचारी, जानें क्या है मामला

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हरियाणा में 9 जुलाई को राज्य भर के लगभग 3 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस राज्यव्यापी हड़ताल में करीब 40 विभागों के कर्मचारी, संगठन, श्रमिक यूनियन, मजदूरी यूनियन और विभिन्न अन्य सरकारी-अर्धसरकारी संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका कर्मचारी संघ की अपील

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने प्रदेश भर के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन और यूनिवर्सिटी कर्मचारियों से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। दोनों संगठनों ने कहा है कि यह हड़ताल सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट प्रदर्शन है।

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी

हड़ताली कर्मचारी 9 जुलाई को विभिन्न धरना स्थलों पर एकत्रित होंगे और झंडा, बैनर व मांगों की तख्तियों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि श्रमिकों, कर्मचारियों और किसानों के खिलाफ कानून लागू किए गए, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
मुख्य मांगें
हड़ताल के दौरान कर्मचारी न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा की समाप्ति, स्थायी भर्ती, समय पर वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।