अब कैसे बचेंगे जस्टिस यशवंत वर्मा, लोकसभा में पेश होगा महाभियोग प्रस्ताव ; क्या विपक्ष करेगा केंद्र का समर्थन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली

दिल्ली स्थित आवास से कैश मिलने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। दरअसल, आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार लोकसभा में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने जा रही है। संसद में जस्टिस वर्मा के खिलाफ एक औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया उन्हें उनके पद से हटाने के लिए की जाएगी। उनके आवास से बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। वहीं इस महाभियोग में विपक्ष भी अपना समर्थन देगा।