*देवभूमि न्यूज 24.इन*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कफोटा इकाई के इकाई अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि ABVP के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर कफोटा महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज ठाकुर ने ABVP के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री मनीष समटा ने छात्रों को संगठनात्मक कार्य, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ विकसित करना रहा। इस आयोजन ने छात्रों को ABVP के मूल सिद्धांतों और उसके 77 वर्षों के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाया।
संगोष्ठी का संचालन ABVP के कार्यकर्ताओं द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।