देवभूमि न्यूज 24.इन
नई दिल्ली: देश की राजधानी में स्कूल – कॉलेज को बम से उड़ान की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज लगातार दूसरे दिन ऐसी धमकियां मिली हैं। अब दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां नहीं रुक रही हैं
धमकी मेल के जरिए दी गई है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली फायर ब्रिगेड और स्पेशल स्टाफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफंस कॉलेज को खाली करा लिया गया है। अभी तक पुलिस को किसी भी जगह पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।