सावन के दूसरे मंगलवार पर करके देखें इनमें से कोई एक उपाय, बजरंगबली देंगे खूब तरक्की और धन-दौलत में होगी वृद्धि

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕सावन का महीना चल रहा है और इसमें पड़ने वाला हर एक दिन बहुत खास होता है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित माना गया है। ऐसे में अगर आप इस पावन माह में मंगलवार को कुछ विशेष उपाय कर लें तो इससे शिवजी के साथ-साथ हनुमानजी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। साथ ही, जीवन में तरक्की की मिलती है और धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।

सावन का महीना 11 तारीख, शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में भक्त इस दौरान पूरे श्रद्धा भाव से शिवजी की पूजा-पाठ और व्रत में लग जाते हैं। वहीं, अगर आप सावन के दूसरे मंगलवार को कुछ विशेष उपाय कर लें तो इससे भोलेनाथ के साथ-साथ बजरंगबली की कृपा भी आप पर बनी रह सकती है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन खासतौर से हनुमानजी को समर्पित माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन शास्त्रों में बताए गए कुछ उपाय आजमाने से जातक की किस्मत चमक सकती है और जीवन से धन संबंधी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें सावन के दूसरे मंगलवार के लिए कुछ विशेष उपाय…

⚜️कर्ज से मुक्ति के लिए मंगलवार का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज का सामना कर रहे हैं, तो सावन के इस दूसरे मंगलवार पर एक छोटा सा उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए हनुमानजी के मंदिर जाकर विधि-पूर्वक पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही, उन्हें गुड़ और चने का भोग भी लगाएं। इसके बाद, लाल मसूर की दाल, गुड़ और एक तांबे के सिक्के को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर मंदिर में रखें। पूजा पूरी होने के बाद पोटली को उठाकर अपने मंदिर में रख लें। साथ ही, इस पोटली को अगले मंगलवार जरूर बदलें। ऐसा करने से जातक को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आती है।

⚜️जीवन में सफलता के लिए मंगलवार का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप जीवन या करियर में बार-बार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और लाल रंग के वस्त्र धारण करें। मंगलवार को लाल वस्त्र पहनना सबसे उत्तम माना गया है। अब सुबह विधि-पूर्वक हनुमानजी की पूजा करें। इसके बाद, शाम के समय चमेली का तेल बजरंगबली को अर्पित करें या एक चमेली के तेल का दीपक उनके सामने प्रज्वलित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जातक को जीवन की समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही, करियर, कारोबार और नौकरी में खूब तरक्की हासिल होती है।

⚜️भगवान हनुमान को प्रसन्न करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन हनुमानजी के मंदिर जरूर जाना चाहिए। साथ ही, उन्हें बूंदी का प्रसाद भी जरूर चढ़ाएं। इसके बाद, मंदिर के बाहर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मसूर की दाल का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा जातकों पर बनी रहती है। अगर आपके जरूरी कार्यों में बार-बार रुकावटें आती हैं तो एक बार इस उपाय को जरूर करके देखें। ऐसा करने से बिगड़े काम भी बनने शुरू हो सकते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

⚜️धन-दौलत में वृद्धि के लिए मंगलवार का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं या आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए मंगलवार को एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए शाम के समय भगवान हनुमान के सामने एक दीपक जलाएं और साफ आसन पर बैठकर •’ओम हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही, मंदिर के बाहर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के वस्त्र दान करें। इस उपाय को करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही, धन-दौलत में वृद्धि होती है और मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।

  *🚩राम_राम_जी🚩*