देवभूमि न्यूज 24.इन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं
मुख्य निर्णय
- जल रक्षकों को पक्का करने की मंजूरी: 31 दिसंबर 2024 तक 12 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी कर चुके 1,386 पात्र जल रक्षकों को जल शक्ति विभाग में पंप अटेंडेंट के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।
- मंडी मध्यस्थता योजना: वर्ष 2025 के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सेब, किन्नू, माल्टा, संतरे और आम की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिसमें सेब की खरीद 12 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जाएगी।
- आपदा प्रबंधन: आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास संबंधी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई है, जिसमें भवनों के संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने और आपदा-प्रतिरोधी बुनियादी अधोसंरचना के महत्व पर बल दिया गया है।
- स्वास्थ्य सेवाएं: कैंसर रोगियों के लिए 18 डे केयर सेंटर स्थापित करने और जिला अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और जिला एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
- दुग्ध प्रसंस्करण: नाहन, नालागढ़, मौहल और रोहड़ू में नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और हमीरपुर जिले के जलाड़ी में एक नया मिल्क चिलिंग सेंटर और ऊना जिले के झलेरा में एक बल्क मिल्क कूलर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
अन्य निर्णय
- पॉलिटेक्निक कॉलेजों में पदों का युक्तिकरण: प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के युक्तिकरण को मंजूरी दी गई है।
- दुर्गेश-अरण्य प्राणी उद्यान: कांगड़ा जिला के देहरा स्थित बनखंडी में दुर्गेश-अरण्य प्राणी उद्यान के विकास के प्रथम चरण के अंतर्गत 325 वृक्षों के स्थानांतरण को मंजूरी दी गई है।
- क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय: कांगड़ा जिला के देहरा में एक नया क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया है