*देवभुमि न्यूज 24.इन*
जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र का मुख्य केंद्र बिंदु शिलाई बाजार में वर्षों से स्थानीय जनता और युवाओं की मांग उठ रही है कि अन्य क्षेत्रों की तरह शिलाई बाजार में भी जनता की सुविधाओं के लिए सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध हो, जानकारी अनुसार जिस प्रकार आए दिन शिलाई बाजार में चोरियों की वारदातें देखने एवं सुनने को मिलती हैं उस स्थिति में शिलाई क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए ताकि समय रहते पुलिस प्रशासन सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी जुटा सकें, तो वहीं जिस प्रकार गत वर्षों से शिलाई क्षेत्र में सैकड़ों मकान बन रहें हैं जिससे शिलाई बाजार भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,जिसको हाल ही में प्रदेश सरकार ने शिलाई पंचायत से नगर पंचायत करने का सराहनीय प्रयास किया है,इस प्रकार स्थानीय व्यवसायों और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासक उपमंडलाधिकारी शिलाई से विन्रम निवेदन एवं जनहित में सुझाव रहेगा,इस प्रकार शिलाई बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुशंसा करें ताकि भविष्य में शिलाई बाजार में सीसीटीवी कैमरे की सुविधा उपलब्ध हो सके, तो वहीं शिलाई क्षेत्र में अनेकों विभागों के कार्यलय भी मौजूद हैं, सीसीटीवी कैमरे से स्थानीय जनता को अनेकों लाभ मिलेंगे अगर स्थानीय प्रशासन अर्थार्त उपमंडलाधिकारी शिलाई इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रयास करते हैं,इस प्रकार मिडिया बन्धुओं के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से निवेदन एवं उम्मीद करते हैं कि जनहित की इस उचित और छोटी सी मांग को उपमंडलाधिकारी शिलाई जरूर पूरी करेंगे ऐसी उम्मीद और विश्वास करते हैं।,इस महत्वपूर्ण विषय को स्थानीय युवाओं एवं जनता ने मिडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया है जैसे सचिन शर्मा,राहुल नेगी, जगदीश सिगटा, महेश्वर नेगी, हेमराज राणा, कवर सिंह, कुलदीप चौहान, विक्रम ठाकुर,अतर राणा, दिनेश तोमर, संजीव शर्मा, कार्तिक तोमर,जय ठाकुर,कपिल चौहान, राजेन्द्र चौहान, कुलदीप नेगी,विजय कुमार, अजय नेगी,ओम् प्रकाश शर्मा,राहुल चौहान,कपिल शर्मा, इत्यादि दर्जनों युवाओं ने शिलाई क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई।
स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा शिलाई सिरमौर