देवभूमि न्यूज 24.इन
⭕रक्षाबंधन 2025 : श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई बहन का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 09 अगस्त 2025 शनिवार को मनाया जाएगा। भाई बहन के इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। भाई अपनी बहन को उपहार देता है। आओ जानते है रक्षा बंधन पर विधिवत राखी बांधने की संपूर्ण विधि।
⚜️रक्षा बंधन पर विधिवत राखी बांधने की संपूर्ण विधि
- रक्षा बंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान की पूजा करते हैं।
- पूजा के बाद भाई और बहन के बैठने के लिए एक पाट रखते हैं।
- इसके बाद रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलकर थाल सजाते हैं।
- इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं।
- फिर भाई को पूर्व दिशा में मुख करके पाट पर बैठाती हैं। फिर सिर पर टोपी या रुमाल रखती है।
- पूजा की थाली में कुंकु, चावल, मिठाई, नारियल, राखी आदि रखकर दीप जलाती है।
- फिर भाई के हाथों में नारियल और सवा रुपया रखकर इसके बाद कुंकु, हल्दी और अक्षत से तिलक लगाती हैं।
- शुभ मुहूर्त में तिलक लगाने के बाद दाहिने हाथ की कलाई पर राखी बांधती है।
- इसके बाद मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराती हैं।
- बहनें राखी बांधते समय भाई की लम्बी उम्र एवं सुख तथा उन्नति की कामना करती है।
⚜️राखी बांधते समय यह मंत्र बोला जाता है:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वां अभिबन्धामि रक्षे मा चल मा चल।।
- इसके बाद बहन भाई की आरती उतारती है और लोटे में भरा जल आसपास छोड़ती है।
- साथ ही भाई की उन्नती, सेहत और सुख के लिए मनोकामना करती है।
- अंत में भाई आरती थी थाली में यथाशक्ति नगदी रखकर बहन को गिफ्ट या उपहार देकर उसके पैर पड़ता है।
*🚩हरिऊँ🚩*