*देवभूमि न्यूज 24.इन*
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते मिल्लाह-चियमू सड़क मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन के चलते मार्ग अवरूद्ध हो गया है जिससे कृषकों को नकदी फसलों को मंडी तक पहुचाने में भारी दिक्कतें हो रही है वहीं आम आदमी को भी परेशानी हो रही है
शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मिल्लाह के मिल्लाह-चीयमू सड़क मार्ग के पांच दिन से अवरूद्ध होने के बावजूद भी बहाल नहीं हो पाया है जिससे स्थानीय जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
मिल्लाह से मागनल, चनकोली, घटोल,बुगलाडी, पाब, लंबीधार , गंनाली ,चियमु और चांदपुरदार की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग पिछले 4,5 दिनों से आवाजाही के लिए पूर्णतय बंद है जिससे स्थानीय किसानों की नगदी फसलों को ले जाना, खाद्य सामग्री लाना ,भवन निर्माण सामग्री लाना और आपातकालीन सेवाएं पूर्णरूप से बाधित हो चुकी है अनेकों बार सड़क खोलने की विभाग से मांग की गई लेकिन सड़क नही खुल पाई है
मिडिया के माध्यम से स्थानीय लोगों ने शिलाई लोक निर्माण विभाग से सड़क खोलने का आग्रह किया है
जयपाल चौहान,जय ठाकुर, कुलदीप चौहान,नरेश चौहान,रमेश सुरिया हेमराज राणा,रमेश ठाकुर,नीटु ठाकुर, पंकज ठाकुर,अतर चौहान,दिनेश ठाकुर, यशपाल राणा,दिनेश चौहान,करण चौहान सहित दर्जनों युवाओं ने अविलम्ब सड़क खोलने की गुहार लगाई है।
उधर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग टिम्बी उपमंडल कंवर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मार्ग को खोलने के लिए कल सुबह मशीन भेज दी जाएगी