हिमाचल प्रदेश सरकार 2525 एसएमसी अध्यापकों को करें नियमित-राय सिंह चौहान

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


आज बड़े दुःख के साथ कहना पड रहा है कि हिमाचल प्रदेश में 2525 SMC अध्यापक लगातार 13साल से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दें रहे है लेकिन जो भी सरकार बनी उन्होंने ये चिंतन नहीं किया कि इन 2525 SMC अध्यापकों को भी नियमित नीति बनाई जाएं बल्कि 13 साल से इस वर्ग का शोषण ही किया गया। अन्य केटेगरी में सभी को 08 साल में नियमित किया गया जिसमें PTA/PAT/EGS/उर्दू /पंजाबी/GVU/VT/यहां तक हाल ही में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को भी 8 साल पूरी करने पर नियमित किया गया फिर 13 साल लगातार शिक्षा विभाग में 2525 SMC अध्यापकों के सेवाएं देने पर भेदभाव क्यूँ किया जा रहा है। SMC अध्यापकों को सरकार ने LDR नीति बनाने की बात कर रही है लेकिन 2वर्ष से अधिक समय वित् गया लेकिन अभी तक ग्राउंड लेवल पर कुछ भी नहीं वेतन भी ना के बराबर 15000 से 19000/- तक वेतन मिलता है। जिससे परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। एक नियमित अध्यापक उसी पद पर 90000/- वेतन लेता है। कितना भेदभाव और कितना शोषण करेगी सरकार। में सरकार से आग्रह करता हूँ कि 2525 SMC अध्यापकों को नियमित नीति का निर्माण करने की कृपा करें और यदि नियमित नीति में कोई अड़चन आ रही है तो तबतक कम से कम नियमित अध्यापक के बराबर वेतन दिया जाएं ताकि परिवार का पालन पोषण तो अच्छे ढ़ंग से कर सके। SMC अध्यापक वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो 13वर्ष से शोषित ही हो रहा है और नियमित नीति का इंतजार कर रहा है लेकिन सरकार का इस वर्ग की और कोई ध्यान नहीं है। 2525 SMC अध्यापक ने आजतक सरकार के साथ सहनशीलता की नीति अपनाई है विरोध नहीं किया लेकिन सरकार यदि अब भी 2525 smc अध्यापकों के हित को इग्नोर करती है और नियमित नीति का निर्माण नहीं करती तो मजबूरन सरकार का विरोध करना पड़ेगा और 2525 SMC अध्यापक सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसलिए 2525 SMC अध्यापक हिमाचल प्रदेश लोक प्रिय मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सुखु जी , और लोक प्रिय उधोग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान जी ,और लोकप्रिय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी से और समस्त वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश से 2525 SMC अध्यापकों को नियमितीकरण की मांग करते है।