देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘हिमाचल गौरव’ और ‘प्रेरणा स्रोत’ पुरस्कारों से विभूतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिम भोग गेहूं का आटा, हिम भोग दलिया और हिम भोग हल्दी उत्पादों को लॉन्च किया, जो प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं और हल्दी से तैयार किए गए हैं।
प्रेरणा स्रोत पुरस्कार विजेताओं की सूची:
- प्रो. हिम चटर्जी: कांगड़ा मिनिएचर पेंटिंग को पुनर्जीवित करने और नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान सुरंग में दुनिया के सबसे लंबे सार्वजनिक आर्टवर्क के लिए।
- डॉ. राम स्वरूप शांडिल: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक, शास्त्रीय, गजल, भजन और समूहगान विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
- प्रो. प्रेम कुमार खोसला: वानिकी शिक्षा में उनके अग्रणी योगदान के लिए, जिसमें बीएससी, एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम शुरू करना शामिल है।
हिमाचल गौरव पुरस्कार विजेताओं की सूची:
- चंद्ररेखा डढवाल: उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए।
- शालिनी वत्स: दृष्टिबाधित, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए।
- डॉ. लाल सिंह: सतत आजीविका, जैव विविधता संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और कृषि नवाचार पर 50 से अधिक परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना और मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने मंडी जिला में आई आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में बहुमूल्य योगदान देने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया