*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕बिल्ली और शकुन-अपशकुन:- हमारे जीवन में कई घटनाएं घटित होती हैं, जिनमें से कुछ को शकुन और अपशकुन से जोड़ा जाता है। शास्त्रों में कुछ संकेत दिए गए हैं, जो शुभ और अशुभ की पहचान में मदद करते हैं।
अक्सर, बिल्ली के बारे में नकारात्मक धारणाएं बन जाती हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई बिल्ली रास्ता काटती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता।
⚜️बिल्ली के रोने का संकेत
कहा जाता है कि यदि बिल्ली रास्ता काटती है, तो व्यक्ति जिस कार्य के लिए जा रहा है, उसमें सफलता नहीं मिलती। कभी-कभी, घर के बाहर बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, जिसे हम अपशकुन मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में अशुभ है? आइए जानते हैं।`
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि घर के बाहर बिल्ली रोती है, तो यह शुभ नहीं होता। इसे किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है, जिससे घर के सदस्यों पर मुसीबत आ सकती है।

⚜️बिल्ली के रोने के कारण
बिल्ली के रोने के हो सकते हैं कई कारण`
- शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि किसी के घर के बाहर बिल्ली रोती है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है।
- यह भी कहा गया है कि बिल्ली भविष्य में होने वाली घटनाओं को भांप लेती है। ऐसे में, इसे घर से भगा देना चाहिए।
- यदि घर के बाहर दो बिल्लियां लड़ रही हैं, तो यह आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।
- शास्त्रों में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति बाहर जा रहा हो और बिल्ली रास्ता काट दे, तो यह अशुभ है।
- ज्योतिष के अनुसार, यदि बिल्ली चुपके से घर में दूध पीने आती है, तो यह धन हानि का संकेत है। लेकिन दिवाली के दिन इसका आना शुभ माना जाता है।
*🚩हरिऊँ🚩*