देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में महासू देवता का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कहीं मंगलवार तो कही बुधवार को मनाया जा रहा है महासू देवता को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी पूजा उत्तराखंड के जौनसार-बाबर क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, सोलन, शिमला सहित कई जगह की जाती है।
महासू देवता की पूजा शिलाई क्षेत्र के विभिन्न गांवों में की जा रही है, जिनमें नैनीधार, खाड़ी, दराबिल, बाली-कोटी, नावणा-भटवाड़, ढाढस, कुफ़र, डिमटी, बड्यार, बंशवा, पश्मी, मोहराड़ और शिल्ला गावँ शामिल हैं।
महासू देवता को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है और उनकी पूजा से लोगों को न्याय और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। महासू देवता की पूजा में लोगों की आस्था और विश्वास को देखा जा सकता है, जो उनकी पूजा को और भी विशेष बनाता है।