शिमला में पेनशनर वेलफ़ेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल वरिष्ठ उप-महालेखाकार से मिला

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


शिमला में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव भूपराम वर्मा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश बरिष्ठ उप महालेखाकर श्री जयप्रकाश से उनके कार्यालय में मिला और पेंशनरों की मांगों के बारे में एक ज्ञापन सौंपा और उनके साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा की अभी तक महालेखाकार कार्यालय में 35000 केस प्राप्त हुए थे‌ जिनमें से केवल 2000 केस स्वीकृति के लिए शेष बचे हैं जिनका निपटारा दो महीने में कर दिया जाएगा। उनहोंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आज‌ 27.08.2025 को महालेखाकर कार्यालय ने पी पीओ और पेंशन को डिजिटाइजेशन ऑनलाइन करने का फैसला लिया है जिससे पेंशन धारी सीधे महालेखाकार कार्यालय से से जुड़ जाएंगे और पेंशन केस स्वीकृत करने में भी देरी नहीं होगी इस इस फैसले का पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश बहुत स्वागत करती है और धन्यवाद करती है। इस अवसर पर श्री हंसराज बरिष्ठ लेखाकार मदन शर्मा,प्रदेश मुख्य संगठन सचिव,दीप राम शर्मा,प्रदेश उपाधयक्ष,नारायण दास,जिला संगठन सचिव,नंदलाल शर्मा संगठन सचिव और नरेश कुमार संगठन सचिव उपस्थित रहे।