देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
हिम आँचल पेंशनर्स संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश भारद्वाज जी का आज बाद दोपहर ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया। वह 80 वर्ष के थे।
सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर रमेश भारद्वाज जी एक उत्कृष्ट अध्यापक, प्रशासक और शिक्षक नेता रहे।
उन्हें राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। वह बहुत अच्छे वक्ता थे और उनका संगठन कौशल अव्वल दर्जे का था वह लम्बे समय तक HGTU के जिला प्रधान रहे।
उनके निधन से हमने एक हीरा खो दिया है वह पेंशनर्स संघ के बटवृक्ष थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
अढ़ाई तीन बजे जिन साथियों से उनकी फोन पर बात हुई वह विश्वास ही नहीं कर पा रहे कि ऐसा हो गया होग़ा।…
लेकिन मृत्यु अटल है देर सवेर सब को इस सत्य का सामना करना होग़ा।
भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
