भादों मास 2025: भाद्रपद मास में इन बातों का रख लें ध्‍यान वरना पछताएंगे

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕भाद्रपद मास, जिसे भादों का महीना भी कहते हैं, बहुत खास माना गया है. धार्मिक लिहाज से तो भाद्रपद मास विशेष होता ही है, निजी जीवन और सेहत आदि के मामले में भी यह बहुत महत्‍वपूर्ण है. जानिए भादों के बचे हुए दिन में किन बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है.

हिंदू कैलेंडर का छठा महीना भाद्रपद भगवान कृष्‍ण और भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष होता है. इस महीने में जन्‍माष्‍टमी, राधाष्‍टमी, गणेश उत्‍सव, तीज समेत कई पर्व-त्‍योहार मनाए जाते हैं. भाद्रपद महीना 10 अगस्‍त से शुरू हुआ था और 7 सितंबर को समाप्‍त होगा. भाद्रपद महीने के अब 10 दिन ही बाकी बचे हैं. इन 10 दिनों में गणेश उत्‍सव की धूम रहेगी. इस बीच ललिता सप्‍तमी, राधा अष्‍टमी, अनंत चतुर्दशी जैसे महापर्व मनाए जाएंगे. इस पवित्र महीने के बाकी बचे हुए दिनों में कुछ बातों का ध्‍यान रखें.

⚜️भाद्रपद मास में ना खाएं ये चीजें
भाद्रपद महीना धर्म के साथ-साथ आयुर्वेद के लिहाज से भी अहम होता है. भाद्रपद महीना मौसम में बदलाव का महीना होता है. इस दौरान पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है. इसलिए भाद्रपद महीने में कुछ चीजें खाने की मनाही की जाती है.

भाद्रपद महीने में दही और दही से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. वरना इससे कफ, सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार हो सकता है. वहीं गुड़ और शहद इस समय में पचने में मुश्किल दे सकता है और इससे पेट संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं. भादों के महीने में पत्तेदार सब्जियां खाने से भी पचना चाहिए, क्‍योंकि नमी के कारण पत्‍तेदार सब्जियों में बैक्‍टीरिया पनप जाते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके अलावा इस समय में मसालेदार, तीखी और तली चीजें खाने से बचें. सबसे आखिरी और जरूरी बात कि गणपति उत्‍सव के इन पवित्र दिनों में तामसिक भोजन जैसे मांस और मदिरा, लहसुन-प्‍याज का सेवन करने की गलती ना करें.

🪔भाद्रपद मास में जरूर करें ये काम
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
भाद्रपद मास में राधा-कृष्‍ण और भगवान गणेश की पूजा करना चाहिए. साथ ही भगवान विष्‍णु की आराधना करें. इस महीने में •’ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ और •’ॐ गं गणपतये नमः’ जैसे मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी होता है, जिससे मन को शांति मिलती है. भगवत गीता का पाठ करें. भाद्रपद मास में पवित्र नदियों में स्‍नान करना चाहिए. इससे पाप खत्‍म होते हैं. साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं, गरीबों को दान दें.

🚩ऊँश्रीगणेशायनम:🚩