कफोटा स्कूल में बंद की गई विज्ञान की कक्षाओं को पुनः शुरू की जाए-नीता ठाकुर

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर-शिलाई
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

शिलाई क्षेत्र के कफोटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य नीता ठाकुर ने कफोटा स्कूल में विज्ञान की बंद की कक्षाओ को पुनः शुरू करने की मांग की है
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा क्षेत्र की वर्षों से गंभीर समस्याओं में से अगर कोई विशेष मानी जाती है तो वह है कफोटा स्कूल में वर्षों से विधार्थीयो के लिए विज्ञान की कक्षाओं का बंद हो जाना जिसके कारण क्षेत्र के होनहार और विज्ञान की शिक्षा के लिए उत्सुक विधार्थियों को मजबूरन शहरों और मीलों दूर अन्य स्कूलों में जाना पड़ रहा है, जिसके कारण हर वर्ष अभिभावकों को आर्थिक रूप से जुझना पड रहा है इस गंभीर और चिन्तनीय समस्या को उठाने और मात्र शक्ति के रूप में कफोटा क्षेत्र की जागरूक और आम जनता की भावनाओं को समझने वालीं कफोटा क्षेत्र की बेटी बीडीसी सदस्य ठाकुर नीता पुंडीर ने उपमंडलाधिकारी कफोटा को ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि कफोटा स्कूल में जल्द से जल्द विज्ञान की कक्षाएं शुरू की जाएं जिसमें उन्होंने उपमंडलाधिकारी कफोटा से गुहार लगाई है

कि हमारे इस आग्रह को शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की अनुशंसा कि जाएं ताकि भविष्य में जल्द से जल्द विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो सकें और विधार्थियों को घर विज्ञान की शिक्षा मिल सके साथ ही ठाकुर नीता पुंडीर ने मिडिया बन्धुओं के माध्यम से स्थानीय विधालय एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में उधोग एवं संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान से भी निवेदन किया है कि हमारे क्षेत्र की इस उचित मांग को हल करने का प्रयास किया जाएं ताकि भविष्य में क्षेत्रवासियों को कहीं न कहीं राहत मिल सके,इस प्रकार मात्र शक्ति के रूप में ठाकुर नीता पुंडीर का ये सराहनीय एवं जागरूकता के रूप में प्रयास यकिनन स्थानीय क्षेत्र के दोनों राजनीतिक दलों के सक्रिय नेताओं लिए आत्मचिंतन करने का विषय शायद जरूर होगा।