पश्चिम रेलवे में SP बनते ही एक्शन में IPS अभय सोनी, गणेशोत्सव के बीच पकड़ी 2,000 लीटर ज्यादा विदेशी शराब

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
अहमदाबाद

गुजरात कैडर के 2017 आईपीएस अभय सोनी एक बार सुर्खियों में हैं। पश्चिम रेलवे वडोदरा एसपी का चार्ज लेने के बाद उनकी अगुवाई में जीआरपी (गुजरात रेलवे पुलिस) ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इसे रेलवे के मेमू स्टोर रूम में रखा गया था। सूचना के बाद रेलवे पुलिस की एक्शन में आई और 2000 लीटर से अधिक विदेशी ब्रांड वाली शराब को जब्त कर लिया। गुजरात में पिछले दिनों एक साथ 74 आईपीएस का प्रमोशन और ट्रांसफर किया था। इसमें अभय सोनी को पश्चिम रेलवे में वडोदरा पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी। अभय सोनी के चार्ज संभालने के बाद ही रेलवे पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह बरामदगी ऐसे वक्त पर हुई है जब राज्य में फेस्टिव सीजन का आगाज हो चुका है। इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। अभय सोनी मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।
चार्ज संभालते ही आईपीएस अभय सोनी ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप।
पहली बार पकड़ी इतनी बड़ी खेप
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडाेर में वडोदरा एक अहम स्टेशन है। 2000 लीटर से अधिक विदेशी शराब की बरामदगी वडोदरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में से हुई है। आईपीएस अभियान सोनी के अनुसार एलसीबी ने यह शराब पकड़ी है। वडोदरा रेलवे मेमू कार शेड क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टोर रूम में 38,09,350 रुपये मूल्य की विदेशी ब्रांड की शराब है। जो भारत में ही बनी है। सोनी ने बताया कि 241 डिब्बों में कुल 9143 पीस पाए गए हैं। अंग्रेजी शराब की मात्रा को जब्त कर लिया गया। इस शराब का ऑर्डर देने वाले व्यक्ति और स्टोर करने वाले शख्स को वांटेड घोषित किया गया है।
दो आरोपियों को भी दबोचा
गुजरात रेलवे पुलिस की वडोदरा इकाई ने रुबिन शेख उर्फ काडे और कपिल सिंह नाम के दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। दोनों ही आरोपी वडोदरा के रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस की जांच में सामने आया है कि रुबिन शेख उर्फ कट्टे को 2018 में वडोदरा रेलवे पुलिस स्टेशन में हत्या और वडोदरा शहर के विभिन्न पुलिस थानों में निषेधाज्ञा और पुलिस पर हमला जैसे विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। रेलवे यार्ड के स्टोर रूम में शराब की बड़ी खेप की बरामदगी के बाद हड़कंप की स्थिति है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह शराब कहां से और कैसे यहां तक पहुंची? वडोदरा पश्चिम रेलवे पुलिस के एसपी अभय सोनी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अगले कुछ दिनों से शराब की इस बड़ी बरामदगी के जुड़े सवालों के जवाब खोज लिए जाएंगे। दोनों आरोपियों से रेलवे पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।